सत्यम् लाइव, 2 अगस्त 2020, दिल्ली।। एयरटेेल ने PepsiCo के साथ पार्टनरशिप कर के अब 2 जीबी तक मुफ्त देने की घोषणा की है। टेलिकॉम की रिपोर्ट के अनुसार कम्पनी ने बताया हैै कि “Lays चिप्स, Doritos और कुरकुरे जैसे पेपिस्को प्रॉडक्ट के सभी प्रमोशनल पैक के साथ एक कूपन कोड दिया जा रहा है। यह 12 डिजिट का एयरटेल प्रोमो कोड प्रमोशनल पैकेट के अंदर की साइड में लिखा होगा। इस कोड का आप एयरटेल थैक्स एप्प के जरिए माई कूपन सेक्शन में जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हर कोड पर अलग अमाउंट का फ्री डेटा मिलेगा, जो पैकेट की कीमत पर निर्भर करेगा। यह ऑफर 3 अगस्त 2020 से शुरू हो रहा है, जो 31 जनवरी 2021 तक चलेगा। ऑफर के तहत मिलने वाले डेटा की वैलिडिटी 3 दिनों की होगी। यह ऑफर को चार प्रकार के प्रॉडक्ट्स पर है लेज़ चिप्स, डोरिटॉज़, कुरकुरे और अंकल चिप्स आदि शामिल हैं यह ऑफर 10 और 20 रुपये वाले, दोनों पर होगा। ध्यान यह रखना होगा कि पैकेट पर प्रोमो ऑफर लिखा होना चाहिए।





















