सत्यम् लाइव, 4 अगस्त 2021, दिल्ली।। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम को मात देने के बाद आज सेमीफाइनल के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम पर आज सभी निगाहें रूकी हुई हैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास के साथ आशीष भरी नजरें लेकर जो 16 सदस्यी टीम है उसका एक विवरण इस प्रकार है।
कप्तान रानी रामपाल, नेहा गोयल, निक्की प्रधान, निशा वारसी, लालरेमसियामी, सुशीला चानू, दीप एक्का, सलीमा तेते, उदिता दुहान, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, मोनिका मलिक, गुरजीत कौर, शर्मिला देवी, नवजोत कौर, सविता पूनिया आदि शामिल हैं। आज भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा।
सुनील शुक्ल





















