सत्यम् लाइव, 05 दिसम्बर, 2020, उत्तर प्रदेश : शामली जिला यूनिट के तत्वधान में दिव्यांगों उपकरण व सक्षम की मेरठ प्रांत कार्यकारिणी के नवनियुक्त प्रान्त सचिव के दायित्व मिलने पर डॉक्टर मुरली सिंह का स्वागत जिला यूनिट के माध्यम से किया गया जिला यूनिट के समस्त पदाधिकारी इस उपलक्ष में उपलब्ध थे और दिव्यांगों को विशेषज्ञों के द्वारा परामर्श व कान की मशीन, वैशाखी, जूते आदि वितरण किए गए इस मौके पर मेरठ प्रांत के नवनियुक्त प्रांत सचिव डॉ मुरली सिंह ने कहा कि आने वाले समय में दिव्यांगों को स्वरोजगार शिक्षा एवं स्वास्थ्य, प्रशिक्षण आदि पर्व जिला शामली में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे और एक दिव्यांग सभा केंद्र भी खोला जाएगा जिससे दिव्यांगों को सरकार के माध्यम से जो योजनाओं का लाभ मिल रहा है|
वह निरंतर मिलता रहे जैसे पेंशन, उनके उपयोग में आने वाले उपकरण दिव्यांग प्रमाण पत्र जिससे अनेक योजनाओं में उनको लाभ प्राप्त हो सके तथा जिला शामली यूनिट समीक्षा बैठक दिसंबर के अंत महा तक करने पर विचार किया जाएगा जिससे संगठन का जिला मिनट की सभी पदों प्रकोष्ठ का गठन किया जाए और सक्षम जिला शामली में एक मजबूत दिव्यांगों का संगठन उभर कर आए हमारा मानना है कि सक्षम भारत समर्थ भारत रहेगा तो देश में उन्नति ही उन्नति होगी और दिव्यांगजन अपने आप को अकेलापन महसूस नहीं करेंगे इस मौके पर जिला शामली यूनिट के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार बर्मन, विनय कुमार जयंत प्रमुख श्रवण विकलांग प्रकोष्ठ मेरठ प्रांत, अरविंद कुमार नेहरा सहायक अनुसंधान प्रमुख सक्षम मेरठ प्रांत, सोनिया जयंत महिला प्रमुख जिला शामली, रविंद्र कुमार संयुक्त सचिव जिला विधिक शामली आदि शामिल थे






















