सत्यम् लाइव, 27 मई 2020, दिल्ली।। पूरे देश मेें नोवेल कोरोना के कारण जो लॉकडाउन में स्कूल बन्द किये गये थे उनके लिये कल विशेष जानकारी प्राप्त हुई है। भारत सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि स्कूलों के खोलने के बारे मेें अभी किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है। नोवेल कोरोना के चलते शैक्षणिक कार्यों पर सभी प्रकार की गतिविधियों को सामाजिक दूरी के नाम पर सरकार ने प्रतिबन्ध लगा रखा है, साथ सोशल मीडिया में स्कूलों के फिर से खुलने को लेकर काफी अफवाह और फेक न्यूज फैलायी जा रही है। इन फेक न्यूज में कहा गया है कि सरकार ने 1 जुलाई 2020 से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में सभी शिक्षण संस्थानों को खोले जाने को लेकर अभी भी प्रतिबंध लागू है। इसलिए न सिर्फ छात्रों सहित अभिभावक को ऐसी खबरों पर विश्वास न करते हुए सरकार के किसी भी निर्णय का इंतजार करना होगा।
उपसम्पादक सुनील शुक्ल





















