हरियाणा में 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे, पहले 9वीं से 12वीं तक के छात्र आएंगे
सत्यम् लाइव, 5 मई 2020, दिल्ली।। हरियाणा सरकार ने 1 जुलाई से स्कूल खोलने को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, अनलाॅक-1 में स्कूल खोलने का फैसला लेने वाला हरियाणा पहला राज्य है। सरकार ने 1 जुलाई से स्कूल खोलने का निर्णय किया है। स्कूलो को तीन चरणों में खोला जाएगा। पहले 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगेगी। दुसरे चरण में 6वीं से 8वीं तक और तीसरे में पहली से 5वीं तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बुधवार को अधिकारियों के साथ चर्चा की सभी स्कूल खोलने से पहले चार – पाॅच स्कूल खोलकर कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों की रिहर्सल भी की जाएगी। इस विषय पर शिक्षा अधिकारियों, अध्यापकों और अभिभावकों से 10 जून तक सुझाव मांगे हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किए हैं, एक दिल में 50 प्रतिशत बच्चों को ही बुलाने की योजना बनाई गई है। दूूसरी योजना यह है कि आधे-आधे बच्चों को बुलाकर स्कूल दो पाली में लगाए जाए, ताकि सोशल डिस्टेंंसिंग का पालन हो सके। स्कूलों में बच्चो के लिए मास्क अनिवार्य किया जाएगा। बहुत सारे प्रश्नोंं के उत्तर मिलना अभी शेष है कि यदि दो पाली में स्कूल लगाये जायेगें तो बहुत से स्कूल पहले से ही दो पाली में चल रहे हैं फिर उस पर क्या होगा? साथ ही यदि ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की जाती है तो क्या गणित जैसा विषय समझ में आ जायेगा? और क्या हर अभिभावक के पास इतना पैसा है कि वो अब स्कूल की फीस के साथ, नेट के रिचार्ज पर पैसा खर्च कर सकेगा।
पत्रकार मंसूर आलम





















