सत्यम् लाइव, 28 मई 2021, दिल्ली।। भारतीय शास्त्रों में दैविय आपदा को भी बडी आपदा माना गया है जबकि सारी ही आपदाओं का कारण प्रकृति के विरूध किये गये विकास को दोषी बनाया गया है। ऐसी ही एक सप्ताह में दूसरी दैविय आपदा यास चक्रवात के नाम से आयी इससे पहले ‘‘ताउते’’ ने गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में ताण्डव किया था और उदयपुर झील गर्मी के दिनों मेें भरकर अपना सबूत छोड गया।
अब ‘यास’ ने बुधवार को देश के पूर्वी तट पर टकराने केे साथ ही पंश्चिम बंगाल, ओडिशा में तबाही प्रारम्भ कर दी। 150 से 180 किलोमीटर/घण्टा चलकर हवा के साथ पानी ने ऐसा ताण्डव दिखाया मचाया कि लगभग 3 लाख मकान क्षतिग्रस्त हो गये। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात के कारण बंगाल राज्य ‘सबसे अधिक’ प्रभावित हुआ है। कई तटबंध टूटे और समुद्र का पानी दक्षिण 24 परगना के सागर, गोसाबा जैसे क्षेत्रों और पूर्व मिदनापुर के मंदारमणि, दीघा और शंकरपुर जैसे तटीय क्षेत्रों में घुस गया है। निचले इलाकों में व्यापक क्षति हुई है। ममता बनर्जी जी ने बताया कि राज्य को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है उन्होंने कहा, ”हमें जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण करने की आवश्यकता है क्योंकि ज्यादातर स्थान पानी में डूबे हुए हैं. वित्तीय आंकलन करने में कुछ समय लगेगा.’
ओडिशा के बालासोर और भद्रक जिलों में 128 गांवों में पानी डूबे हुए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इन गांवों के लिए सात दिनों तक राहत पहुंचाने की घोषणा की है बालासोर जिले के बहनागा और रेमुना ब्लॉक और भद्रक जिले के धामरा और बासुदेवपुर के कई गांवों में समुद्र का पानी घुस गया। क्योंझर और बालासोर में पेड़ गिरेे हैं लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मयूरभंज में मकान गिरने से मौत हुई है। वहीं जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और जाजपुर जिले में कुछ जगहों पर बिजली की मरम्मत की जा रही है।
झारखंड में बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती तूफान ‘’यास’’ के चलते हुई भारी बारिश से कई मकान गिरने की सूचना प्राप्त हो रही हैै दो लोगों की मौत भी हुई है यास तूफान से लगभग आठ लाख की आबादी प्रभावित हुई। कई नदियों में जल स्तर बढा हुआ है। जबकि इनमें से रांची को तमाड़ से जोड़ने वाला पुल भी शामिल है। विभिन्न इलाकों में पोल और अन्य सामग्री के टूटने व ट्रांसफार्मर के जलने के कारण विभाग को लगभग 50 लाख रुपए की अनुमानित आर्थिक क्षति हुई है।
सुनील शुक्ल





















