• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Saturday, October 3, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
उत्तराखंड

दिल्ली में वीरचन्द राघवजी गांधी की मूर्ति-स्थापना और अनावरण वीरचंद राघवजी गांधी जैन समाज के आदर्श हैं: नित्यानंद सूरी

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
April 5, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

दिल्ली: जैन संघ के परम विद्वान, हितचिंतक श्री वीरचन्द राघव गांधी के 154वें जन्म-जयन्ती वर्ष में उनकी एक आदमकद मूर्ति की स्थापना और अनावरण जैनाचार्य श्रीमद्विजय नित्यानन्द सूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में वल्लभ स्मारक प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार के सदस्य माननीय श्री सुनील सिंघी ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। श्री सुनील सिंघी ने कहा कि ‘श्री वीरचन्द गांधी राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक हैं। समाज को उनके बारे में बहुत ही कम जानकारी है, पर उन्होंने अपने 37 साल के जीवन में बहुत से कार्य किये हैं। आठ पुस्तकों का लेखन, धर्म, काॅमर्स व रियल एस्टेट जैसे विविध विषयों पर 535 लेक्चर मामूली बात नहीं है। अमेरिका की धरती पर उन्होंने सन् 1893 में आयोजित प्रथम विश्व धर्म संसद में जैन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया था।

गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. ने कहा कि श्री वीरचंद राघव गांधी न केवल जैन समाज के बल्कि संपूर्ण भारतीय समाज के गौरव पुरुष थे। महात्मा गांधी उनसे सलाह लिया करते थे। वे भारतीयता एवं जैन दर्शन के पुरोधा पुरुष थे। उनकी मूर्ति स्थापित होने से संपूर्ण जैन समाज को प्रेरणा मिलेगी।

यें भीपढ़ें :-

पक्षाघात का बढता प्रभाव

महामारी से मन्‍दी के दरवाजे पर

कोरोना महामारी को समाप्त करने का दावा- मनोज कुमार दवे !

उल्लेखनीय है कि श्री वीरचन्द राघव गांधी की यह प्रथम मूर्ति है, जो कि आदमकद है और कांसे की बनी हुई है। इससे पूर्व उनकी दो मूर्तियां स्थापित हैं- एक शिकागो में व दूसरी उनके जन्मस्थान महुआ में, जो कि ‘बस्ट’ के रूप में हैं। इस मूर्ति की स्थापना का सौजन्य श्री दीपक जैन का रहा।

श्री वीरचन्द राघव गांधी का जन्म 25 अगस्त 1864 को महुवा, गुजरात में हुआ था। पैत्रिक व्यवसाय से अलग हट कर आपने लाॅ की पढ़ाई की और बैरिस्टर के रूप में प्रतिष्ठित हुए। उन्होंने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सक्रिय योगदान दिया और कांग्रेस के प्रथम पूना अधिवेशन में मुम्बई का प्रतिनिधित्व किया। श्री गांधी 14 भाषाओं के जानकार थे। सन् 1896-97 में जब देश में भारी अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई तो इससे निपटने के लिए उन्होंने अमेरिका से चालीस हजार रूपये और पूरा एक जहाज भरकर अनाज भारत भिजवाया। आपने श्री शत्रुंजय तीर्थ, पालीताना पर वहां के स्थानीय ठाकुर द्वारा लगाये गये तीर्थयात्रा-कर को खत्म करवाया। इसी प्रकार सम्मेत शिखरजी तीर्थ पर बाॅडम नाम के अंग्रेज द्वारा सूअरों का बूचड़खाना खोलने का विरोध किया और प्रीवी काउंसिल में केस दायर कर जीत हासिल की।

विश्व धर्म संसद के दौरान और उसके बाद भी आप अमेरिका में रहे। वहां आप ने 12 व्रतधारी श्रावकाचार का पूरी तरह पालन किया। आप की कठिन जीवनचर्या देखकर स्वामी विवेकानन्द भी आप की प्रशंसा करते थे।

37 वर्ष की आयु में 7 अगस्त 1901 में मुम्बई के निकट महुआर में आप का देहावसान हो गया। श्री गांधी अमेरिका की यात्रा करने वाले प्रथम जैन विद्वान और प्रथम गुजराती थे। एच. धर्मपाल, स्वामी विवेकानन्द एवं महात्मा गांधी से आपके घनिष्ठ संबंध थे।

मूर्ति स्थापना और अनावरण के इस अवसर पर श्री महेश गांधी-मुम्बई, भूरचन्द जैन-सिरोही-राजस्थान, शिक्षाविद सी. राजकुमार, अशोक जैन, राजकुमार जैन ओसवाल, किशोर कोचर-जीतो सहित देश के गणमान्य महानुभावों, बुद्धिजीवियों, उद्योग व्यापार क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। श्री गांधी के परिवार से उनके पड़पौत्र श्री चन्द्रेश गांधी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

उल्लेखनीय है कि श्री दीपक जैन एवं श्री नितिन जैन करीब 6 साल से श्री वीरचन्द गांधी की प्रतिष्ठा को पुनप्र्रतिष्ठित करने में लगे हुए हैं। आगामी चातुर्मास के समय ‘श्री वीरचन्द राघव गांधी जनजागरण यात्रा’ निकालने की योजना है, जो समूचे भारत में करीब बीस हजार किलोमीटर का भ्रमण करेगी।
प्रेषकः

(ललित गर्ग)
ए-56/ए, प्रथम तल, लाजपत नगर, नई दिल्ली-110024
मो. 9811051133

Tags: अनाजअमेरिकाअशोकआदमकद मूर्तिउद्योग व्यापारकाॅमर्सकिशोर कोचर-जीतोगणमान्य महानुभावोंधर्मपरम विद्वानपावन निश्राबुद्धिजीवियोंभारतभारत सरकारभूरचन्द जैनमहुआरमुम्बईराजकुमारराजकुमार जैन ओसवालवल्लभ स्मारक प्रांगणशिक्षाविदश्री वीरचन्द गांधी राष्ट्रीय गौरवश्री वीरचन्द राघव गांधीश्री सुनील सिंघीश्रीमद्विजय नित्यानन्दससंदसूरीश्वरजी म.सा.स्वतंत्रता आन्दोलन
Send
Share1880
Tweet1175
Share329
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026

राष्ट्रीय एकता मंच ने पंडित संतोष मिश्रा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया

July 31, 2026

अधिवक्ता रेखा सिंह बिहार कांग्रेस के मीडिया पैनल के लिए शॉर्टलिस्ट

October 2, 2026

कैप्टन स्मित की बहादुरी को इस्राइल का सलाम, मुंबई में लगाए गए बिलबोर्ड; महावाणिज्यदूत ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग की

October 2, 2026

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने मचाई धूम, रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज; ₹50 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

October 2, 2026

उज्जैन में तनाव के बाद सुरक्षा कड़ी, 2500 से ज्यादा जवान तैनात; उपद्रव मामले में 24 आरोपी गिरफ्तार

October 2, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10820 shares
    Share
    4328
    Tweet 2705
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7131 shares
    Share
    2852
    Tweet 1783
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5663 shares
    Share
    2265
    Tweet 1416
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

अधिवक्ता रेखा सिंह बिहार कांग्रेस के मीडिया पैनल के लिए शॉर्टलिस्ट

October 2, 2026

कैप्टन स्मित की बहादुरी को इस्राइल का सलाम, मुंबई में लगाए गए बिलबोर्ड; महावाणिज्यदूत ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग की

October 2, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.