जोधपुर: जिला और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी ने शुक्रवार को वर्ष 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए गए है बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी है। सलमान के वकील महेश बोरा ने मीडिया से कहा कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना। बोरा ने कहा, ‘‘सुनवाई को शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।’’ अब सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल के बैरक नंबर एक में एक रात और रहना होगी जहां वह गुरुवार को अदालत के फैसले के बाद रहे थे।





















