• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Thursday, November 5, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
क्राइम

मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 15, 2026
in क्राइम
5.5k 56
A A
0
मधेपुरा में 'घर' के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

बिहार के मधेपुरा जिले में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के रतवारा थाना इलाके में की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के सामान बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है.

 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर बलहा बासा गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से हथियार बनाने का काम चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त टीम का गठन किया. इस टीम में एसटीएफ, डीआईयू मधेपुरा, रतवारा थाना और आलमनगर थाना की पुलिस शामिल थी.

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

अस्‍थायी पुलिस पर स्‍थायी भयंकर लाठी चार्ज

Ludhiana Crime: लुधियाना में 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवारें लहराकर की तोड़फोड़; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

संजीत अपहरण कांड से, कानपुर पुलिस अभी भी नकाम

पुलिस ने घर पर मारा छापा

 

संयुक्त टीम ने गंगापुर बलहा बासा गांव स्थित राजीव सिंह के घर को चारों ओर से घेर लिया और छापेमारी शुरू की. पुलिस की कार्रवाई देखते ही वहां मौजूद दो लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान दुनो सिंह और पाण्डव कुमार के रूप में हुई, जो उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

 

पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो दुनो सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. वहीं पाण्डव कुमार के पास से एक देशी मास्केट बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने घर की सघन तलाशी शुरू की, जिसमें अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप सामने आ गया.

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

 

ADVERTISEMENT

छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण मिले. बरामद सामान में 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 6 पिस्टल स्लाइड, 26 पिस्टल ग्रीप, 2 देशी मास्केट, 19 कारतूस, 2 मैगजीन, 2 कट्टा बैरल और एक देशी कट्टा शामिल हैं. इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन, अन्य कई उपकरण और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

 

उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यहां मुंगेर के कारीगरों की मदद से अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि इस मिनी फैक्ट्री में तैयार होने वाले हथियारों की सप्लाई आसपास के कई जिलों में की जाती थी.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं इस अवैध हथियार फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

 

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है, ताकि इस अवैध हथियार कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
क्राइम

विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

October 23, 2026
5.9k
ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे
क्राइम

ब्रह्मपुरी पुलिया से जीरो पुस्ता रोड तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 112 चालान काटे

October 19, 2026
5.9k
पेपर मार्केट में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 12 बसों के काटे चालान
क्राइम

पेपर मार्केट में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 12 बसों के काटे चालान

October 17, 2026
5.9k
दिवाली तक CBD ग्राउंड में प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, व्यापारियों ने ट्रैफिक अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा
दिल्ली

दिवाली तक CBD ग्राउंड में प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, व्यापारियों ने ट्रैफिक अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा

October 16, 2026
5.9k
न्यू कोंडली मार्केट में यातायात सुधारने को लेकर बैठक, 15 ट्रैफिक मार्शल देने पर सहमति
दिल्ली

न्यू कोंडली मार्केट में यातायात सुधारने को लेकर बैठक, 15 ट्रैफिक मार्शल देने पर सहमति

October 10, 2026
5.9k
Mobile phones recovered by Anand Vihar police in a theft investigation
दिल्ली

आनंद विहार पुलिस ने महिला के घर से बरामद किए 43 मोबाइल फोन, एक महिला गिरफ्तार

October 9, 2026
5.9k
जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप
एन.सी.आर

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

October 8, 2026
6k
नन्ही की हिम्मत और इंसानियत की मिसाल, गांधी नगर मार्केट में दिखी मानवता
क्राइम

नन्ही की हिम्मत और इंसानियत की मिसाल, गांधी नगर मार्केट में दिखी मानवता

October 8, 2026
5.9k
रामलीला भी चलेगी, दिल्ली भी चलती रहेगी: ट्रैफिक पुलिस
क्राइम

रामलीला भी चलेगी, दिल्ली भी चलती रहेगी: ट्रैफिक पुलिस

October 8, 2026
5.9k
शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम
उत्तर प्रदेश

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026
6k
ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भोजपुरी सेवा समिति ने DCP आकांक्षा यादव को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन
क्राइम

ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भोजपुरी सेवा समिति ने DCP आकांक्षा यादव को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन

August 18, 2026
5.9k
स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में कड़ा सुरक्षा घेरा, चेकिंग और निगरानी तेज
उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में कड़ा सुरक्षा घेरा, चेकिंग और निगरानी तेज

August 14, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

October 11, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

October 8, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

November 4, 2026
सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

November 1, 2026
हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 1, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10973 shares
    Share
    4389
    Tweet 2743
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7220 shares
    Share
    2888
    Tweet 1805
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5744 shares
    Share
    2298
    Tweet 1436
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5501 shares
    Share
    2200
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

November 4, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.