गाजियाबाद। BJP Jan Kalyan Manch Republic Day Celebration
भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद स्थित कार्यालय में एक भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह के सानिध्य में, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह के नेतृत्व तथा मेरठ मंडल अध्यक्ष श्री सचिन शर्मा के दिशा-निर्देशों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गाजियाबाद एवं मेरठ मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री संतोष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मानपाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री श्री विक्रम सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी श्री बिट्टू त्यागी, श्री रविन्द्र कुमार साही सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने, तथा शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाने पर गहन चर्चा हुई।
मंच की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुँचाया जाएगा, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच का प्रत्येक सदस्य समाज को संगठित, जागरूक एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रखने की जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने मंडल एवं जिला स्तर पर संगठन विस्तार, भाजपा की मूल विचारधारा तथा जनसेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।





















