सत्यम् लाइव, 11 अगस्त 2021, दिल्ली।। आज प्रेस कांफ्रेस में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने करते हुए कहा कि आज प्रसन्नता की बात है कि आज हमारी इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड के करार हुआ है और इस करार के बाद दिल्ली के बच्चों को इंटरनेशनल शिक्षा मिलेगी। अभी 30 स्कूलों से इसको प्रारम्भ किया जा रहा है और दिल्ली के शिक्षकों को अभी अमेरिका भेज कर ट्रेनिंग दी जा रही है। अब विदेशों से एक्सपर्ट आयेगें और वो स्कूलों में जाकर देखेंगे कि इन स्कूलों में क्या कमियॉ हैं और इनको कैसे इंटरनेशनल तकनीकि सीखाई जाये।
अरविन्द्र केजरीवाल ने कहा कि मेरा मानना है कि शिक्षा एक ऐसी व्यवस्था है कि देश से गरीबी दूर कर सकती है। दिल्ली के साथ हमारे देश से भी गरीबी दूर होगी और नयी दिशाऐं खुलेगीं। शिक्षा व्यवस्था में होता हुआ परिवर्तन नयी राह दिखायेगा, नयी तकनीकि लायेगा।
सुनील शुक्ल





















