सत्यम् लाइव, 10 अगस्त 2021, दिल्ली।। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं बाढ़ की स्थिति वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, जालौन और हमीरपुर तक बनी हुई है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी हमीरपुर, जालौन, जैसे क्षेत्रों का दौरा करेगें। बाढ़ की बड़ी हुई समस्या स्वयं में कितनी भयावह हो सकती है इसका अन्दाजा तो ऐसे लगाया जा सकता है कि लगभग 90 गॉवों हमीरपुर में बाढ़ से ग्रस्त हैं। हमीरपुर से ही प्राप्त सूचना के अनुसार बहुत बड़े क्षेत्र में लोगों ने अपने रहने के स्थान को गवां दिया है अब लोग भोजन के लिये भी मोहताज हैं। इस समय आज जब योगी जी का दौरा हमीरपुर में होना था तब बाढ़ ग्रस्त गॉवों वालों ने रोड को जामकर प्रदर्शन किया।
जनता ने हमीरपुर संवाददाता नीतिन पाण्डेय को बताया कि हमारे लिये जो राशन देने की बात की जा रही है उसमें से हम सबको कुछ भी नहीं मिल रहा है। हम सब बहुत परेशान हैं। प्रशासन के राहत शिविरों में भी 4 हजार से अधिक लोगों को शरण दी गई है। राहत सामग्री और अन्य सरकारी मदद न मिलने से बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा किया। आज योगी जी का दौरा हमीरपुर एवं जालौन में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटेंगे साथ ही बाढ़ राहत शिविर का जायज़ा लेंगे। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की।
संवाददाता नीतिन पाण्डेय