सत्यम् लाइव, 31 जुलाई 2021, दिल्ली।। राजस्थान के श्रीगंगानगर में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने बीजेपी नेता के साथ मारपीट की। एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, मंहगाई एवं सिंचाई के पानी को लेकर कलेक्टर में प्रदर्शन कर रहे थे तभी वहां पर किसान पहुंच गए और हाथापाई शुरू हो गयी। हाथापाई इतनी बढ़ी कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। किसान गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं स्थितियॉ तनावपूर्ण अभी भी बनी हुई है। कौलाश मेघवाल के कपड़े फाड़ तक फट गये हैं काफी मशक्कत के बाद पुलिस किसानों से कैलाश मेघवाल को छुड़ा पायी।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply