बलिया क्षेत्र में भी बाढ

सत्‍यम् लाइव, 7 अगस्‍त 2020, दिल्‍ली।। भारत में मानसून अपनी पूरी रंगत में है। अच्छी वर्षा के कारण चारो तरफ पानी ही पानी है। आलम यह की अब जनसमूह इस वर्षा से परेशान हो चूका है। उत्तर भारत सहीत लगभग सभी राज्यों में भारी वर्षा हो रही है। खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हरीद्वार, बिहार और असम में लगातार भारी बारिश हो रही हैं। बिहार में स्थिती तो बहुत ही खराब है। चारो तरफ पानी से लबालब बिहार अब टापू नूमा सा दिख रहा है।तो वही नेपाल समेंत उत्तरी बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है अधिकतर जगहों पर बिजली और भारी बारिश के आसार लग रहा है। बिहार आपदा विभाग की ओर से राज्य के जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में गंगा और सहायक नदी कृष्णा में जल का स्तर नियंत्रण रेखा से ऊपर है।नेपाल समेत उत्तरी बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के चपेट में बिहार के 8 जिले आ गए है। इन जिलों में लगभग 3 लाख से अधिक की अबादी फिलहाल बाढ़ से प्रभावित है। तो वही उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल जिले के बलिया के समस्त खंडो में सरयू नदी की सहासकनदीयां अपने रौद्र रूप के साथ नियंत्रण रेखा से ऊपर बह रही है। इसी खण्ड के सिकन्दरपुर, काजीपुर, निपनिया, बहदुरा, असना और मनियर समेत सभी क्षेत्र बाढ़ ग्रसित है। आलम यह है की पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। खेत सारे डूब चूके है चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। विडियो में देख सकते है। क्या रौद्र नजारा है?

Ads Middle of Post
Advertisements

मंसूर आलम

अन्य ख़बरे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.