सत्यम लाइव, दिल्ली : थानाध्यक्ष भारत नगर के मोहर सिंह मीणा ने अपने थाने के प्रांगण में अमरूद का पौधारोपण किया और उन्होंने शपथ लिया की वह आजीवन इस पौधे की देखभाल करेंगे।
खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी पुलिस कर्मचारी को गड्ढा खोदने के लिए नहीं बोला व उन्होंने खुद ही गड्ढा खोदा फावड़े की मदद से। उन्होने पौधारोपण किया व पानी दिया । बड़ा ही अच्छा लगा यह जानकर कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक संदेश दिया जा रहा है की जो पुलिसकर्मी जनता की सेवा करते हैं रक्षा करते हैं व पर्यावरण की भी रक्षा करने में समर्पित है ।थानाध्यक्ष मोहर सिंह मीणा ने लगभग 40 पौधे थाने के पुलिसकर्मियों में वितरित किए तथा लगभग 20 पौधे थाने में रोपित किए गए । बड़ी अनूठी और प्रशंसनीय कदम कहा जाएगा दिल्ली पुलिस के पदाधिकारियों के द्वारा ॥
संवाददाता- मनोज सिंह





















