सत्यम् लाइव, 17 जुलाई 2021, दिल्ली।। समाजवादी पार्टी के गुरुवार को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने का जो ऑडियो./वीडियो सामने सोशल मीडिया पर दिखाया गया है इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में पंकज सिंह द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने की बात सामने आयी है उसके समर्थन में अन्य लोगों ने भी ‘‘जिंदाबाद जिंदाबाद’’ के नारे लगाये थे।
उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत और गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने महामारी अधिनियम धारा 144 के उल्लंघन एवं धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में अभी तक सुल्तानगंज के निवासी पंकज सिंह, आरिफ खान, चंद्रप्रकाश, दीपक वाल्मीकि और मधुकर सिंह को गिरफ्तार किया है।
सुनील शुक्ल





















