सत्यम् लाइव, 8 मई 2021, दिल्ली।। कानपुर के पश्चिमी मन नमन पारा में स्नेह विकलांग आश्रम संचालित करनेे वाले स्वामी करुणामूर्ति जी ने नश्वर शरीर का परित्याग कर दिया है। अचानक हुई उनकी मृत्यु से शोकग्रस्त परिवार जन एवं समस्त सत्संग साधु जन ने दु:ख व्यक्त किया है साथ ही इनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है परन्तु स्पष्ट कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।
कर्मठ एवं कर्त्तव्य निष्ठ स्वामी करुणामूर्ति जी स्नेह विकलांग आश्रम अपनी मेहनत से खडा किया था। ऐसे महान संत की कृपा से विकलांग का सहारा बनकर खडे थे। योग, प्राणायाम के माध्यम से जन जाग्रति कराने वाले ऐसे महान सन्त के निधन से शोक संतप्त परिवार के प्रति हम सब अपनी सहानुभूति प्रकट करते हैं।
सुनील शुक्ल
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.