सत्यम् लाइव, 26 अगस्त 2021 उत्तर प्रदेश।। यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी जंग प्रारम्भ हो चुकी है। एक तरफ एक दूसरे पर बातचीत के माध्यम से तकरार तो दूसरी तरफ पुनः नाम बदले की कबायत। अलीगढ़ का नाम हरिनगर करने का प्रस्ताव पास हो चुका है तो दूसरी तरफ मैनपुरी का नाम मयन नगर करने का प्रस्ताव रख दिया गया है। जिला पंचायत की बैठक में पास हुए होने के बाद राज्य सरकार को ये प्रस्ताव भेजा जाता है। इसी सिलसिले में फिरोजाबाद और संभल का नाम बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।

अब उन्नाव डीएम ने उन्नाव के एक ब्लॉक मियागंज का नाम मायागंज करने का प्रस्ताव यूपी सरकार को भेजा है। माना जा रहा है कि जल्द ही मियागंज का नाम बदलकर मायागंज किया जायेगा। इतिहासकारों के अनुसार कभी मियागंज का नाम भूपतिखेड़ा हुआ करता था।
बीडीओ ने इस रिपोर्ट को तहसील भेज दिया है और तहसील अपनी मुहर लगा दी है साथ ही प्रस्ताव को डीएम रवींद्र कुमार के पास भेजा, डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि मैंने सभी पत्रों का हवाला देते हुए यह प्रस्ताव अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को भेज दिया है।
साथ ही उन्हें आगे की कार्यवाही के लिए पत्र भी लिखा है। यही नहीं मियागंज का नाम बदलने के लिए स्थानीय विधायक बंबालाल दिवाकर ने भी पत्र लिखा है। 2017 विधानसभा चुनावों के दौरान सीएम योगी जब चुनावी दौरे पर थे तब उन्होंने यहां की जनता से मियागंज का नाम बदलने का वादा किया था।
सुनील शुक्ल





















