राजधानी नई दिल्ली समेत हरियाणा के रोहतक और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. भूकंप सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर आया. फिलहाल इससे नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में 22 किलोमीटर गहराई पर था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई है. भूंकप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई. इससे अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आयी है।




















