• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Wednesday, September 23, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
विज्ञापन

नजरअंदाज न करें आयरन की कमी

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
June 18, 2018
in विज्ञापन, हेल्थ
5.5k 56
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कामकाजी महिलाएं हों या गृहिणियां हमेशा अपने स्वास्थ्य को इग्नोर करती हैं. वे दिन भर इतनी व्यस्त रहती है कि उन्हें खुद पर ध्यान देने का मौका ही नहीं मिलता.

कई बार उन्हें थकान महसूस होती है, मगर ज्यादा काम का बहाना बना कर वे उसे नजरअंदाज कर देती हैं. जबकि अकसर थकान का आभास होना शरीर में आयरन की कमी होने का संकेत होता है. यदि ज्यादा समय तक इस स्थिति को नजरअंदाज किया जाए तो धीरेधीरे शरीर में खून की कमी होने लगती है और महिलाएं ऐनीमिया से ग्रस्त हो जाती हैं. उन के हीमोग्लोबिन का स्तर नीचे चला जाता है. ऐसे में छोटी से छोटी बीमारी से भी उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है.

यें भीपढ़ें :-

शहर को हरा-भरा रखने के साथ ही प्रदूषण को नियंत्रित करेंगे पुणे मेट्रो के खंभों पर बनेगए ‘वर्टिकल गार्डन’

पांच सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले की जांच से उत्‍तराखण्‍ड सरकार का इंकार

निर्यात में भी 2% का इजाफा, 14.9% बढ़ी मारुति सुजुकी की बिक्री

आयरन की कमी पड़ सकती है भारी

दरअसल ऐनीमिया एक बड़ी समस्या है. इस से भारत ही नहीं, पूरा विश्व जूझ रहा है. आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 3 महिलाओं में 1 महिला ऐनीमिक है. यह कमी 15 से 49 साल की महिलाओं में अधिक है. खून की कमी के दौरान अगर कोई महिला मां बनती है तो उस का बच्चा भी ऐनीमिक हो जाता है.

इस से यह पता चलता है कि हमारे देश में आयरन और फौलिक ऐसिड सप्लिमैंट की कितनी आवश्यकता है. व्यस्त महिलाएं न तो समय पर भोजन करती हैं और न ही सही डाइट लेती हैं. उन्हें लगता है कि समय के साथसाथ जब उन्हें आराम मिलेगा वे स्वस्थ हो जाएंगी. पर क्या वह ऐसा कर पाती हैं? नहीं, उन का आत्मविश्वास जवाब देने लगता है. कई बार तो वे थकान भरे चेहरे को छिपाने के लिए मेकअप का भी सहारा लेती हैं.

अगर कोई उन के थकान भरे चेहरे का जिक्र करता भी है तो वे कुछ कह कर टाल देती है, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि आखिर उन में कमी क्या है और वे अपने स्वस्थ्य को इग्नोर करती जाती हैं.

वैज्ञानिक मानते हैं कि महिलाओं में थकान पुरुषों की अपेक्षा 3 गुना अधिक होती है और उन की यह थकान उन के लिए एक अलार्म है कि उन के शरीर में आयरन की कमी हो रही है.

इस बारे में मुंबई की क्रेनियो थेरैपिस्ट डा. मीता बाली बताती हैं कि अधिकतर महिलाएं बच्चे होने के बाद अपनी जिम्मेदारी केवल बच्चों की परवरिश और पति की देखभाल को ही समझती हैं. जब वे गर्भवती होती हैं तब डाक्टर के अनुसार दवा लेती हैं, लेकिन ज्यों ही बच्चा जन्म लेता है, वे अपना ध्यान बच्चे पर कंद्रित कर देती हैं और अपने की अनदेखी करती हैं.

उन्हें अपना खयाल तब आता है जब वे थकान महसूस करती हैं. कुछ महिलाएं तो मानसिक रूप से इतनी डिप्रैस्ड होती हैं कि वे अपनी थकान के लिए अपने पति और परिवार वालों को दोषी मानती हैं और उन्हें अपनी परेशानियां नहीं बताती.

मीता बताती हैं कि महिलाएं परिवार की केंद्र बिंदु हैं, उन्हें अपनी समस्या पति और परिवार वालों से कह देनी चाहिए ताकि वे भी उन के काम में हाथ बंटाएं, क्योंकि उन के बीमार होने पर पूरा परिवार परेशान होता है. अगर महिलाएं अपनेआप को थोड़ा समय दें. साल में 1 बार अपनी जांच करवाएं तो अपने अंदर विटामिन और मिनरल की कमी को जान कर वे आसानी से सप्लिमैंट ले सकती हैं. अगर वे ऐसा कम उम्र से शुरू कर देती हैं तो 50 के बाद भी वे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकती हैं.

आयरन की कमी के मुख्य लक्षण

महिलाओं में आयरन की कमी के कई कारण होते हैं जिन से उन्हें थकान महसूस होती है. वैसे थकान सामान्य समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं इस के प्रारंभिक लक्षण निम्न हैं :

– किसी काम में मन न लगना.

– दिन के अंत में उदासी छा जाना या थक जाना.

– बारबार लेटने की इच्छा होना.

– खाना खाने की इच्छा न होना.

– अधिक थकान होने पर जी मचलना.

– त्वचा का बेजान होना, चेहरे पर पीलापन आना, जिसे महिलाएं काम के बोझ की वजह से स्पा न जा सकने की वजह समझती हैं.

– बिना वजह चिडचिडापन होना.

– पीरियड्स में रक्तस्राव का बढ़ जाना.

– नाखूनों का टूटना.

– बालों का झड़ना.

थकान की कई वजहें हो सकती हैं जिन्हें समय रहते डाक्टर के पास जा कर जांच करवा लेना आवश्यक है, कुछ वजहें निम्न हैं:

– अधिक थकान से सिरदर्द और कमजोरी के चलते चेहरे की ताजगी का लुप्त हो जाना.

– थकान की वजह कई बार शारीरिक न हो कर मानसिक भी होती है, इसलिए जीवनशैली पर ध्यान देने की जरुरत होती है.

ऐसे करें आयरन की कमी पूरी

अपने खानपान में आयरन युक्त आहार लेने के साथसाथ महिलाएं बाजार में उपलब्ध आयरन सप्लिमैंट्स का भी प्रयोग कर सकती हैं. इस के अलावा निम्न बातों का भी ध्यान रखें:

– पुरुषों से अधिक महिलाओं में आयरन की कमी देखी जाती है. शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी से ऐनीमिया होता है. लाल रक्त कोशिकाएं मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करती हैं. इस में आयरन युक्त भोजन लेने की जरूरत होती है. भोजन में खासकर हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, कद्दू, शकरकंदी, नारियल, सोयाबीन आदि जरूर शामिल हों. अगर यह संभव नहीं हैं, तो सप्लिमैंट की जरूरत पड़ती है.

– फौलिक ऐसिड की कमी से भी महिलाएं थकान महसूस करती हैं. फौलिक ऐसिड नई कोशिकाओं को विकसित करता है. यह हर महिला के लिए जरूरी होता है. खासकर गर्भावस्था में आयरन और फौलिक ऐसिड बच्चे के विकास में काफी सहायक होता है. इस से शिशु का मस्तिष्क और स्पाइनल कौड का विकास अच्छा होता है, फौलिक ऐसिड हर महिला के भोजन में होनी चाहिए, हर उम्र में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और ऐनीमिया से बचाव के लिए यह जरूरी होता है.

– फौलिक ऐसिड महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर और कोलोन कैंसर की आशंका को कम करता है.

– आयरन और फौलिक ऐसिड प्राकृतिक रूप से पाने के लिए सही मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबूत दालें और फल खाने की जरूरत होती है.

– आयरन और फौलिक ऐसिड की कमी से शरीर का मैटाबोलिज्म सही तरीके से काम नहीं करता, जिस के कारण पर्याप्त मात्रा में भोजन न मिलने की वजह से शरीर की ऊर्जा तेजी से खत्म हो जाती है और महिलाएं थकान महसूस करती हैं. लेकिन महिलाएं यह नहीं समझतीं. उन्हें लगता है कि बच्चे के पीछे भागतेभागते उन की यह हालत हो रही है. जब तक वे यह बात समझती हैं तब तक बहुत देर हो गई होती है.

– कई कंपनियों में रात की शिफ्ट में भी महिलाएं काम करती हैं और सुबह घर की देखभाल. ऐसे में उन्हें सही समय पर पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता और वे थकान महसूस करती हैं.

– पीरियड्स के दौरान रक्तस्राव की वजह से आयरन की कमी महिलाओं में अधिक होती है. यह एक बड़ी वजह है, पर वे इस पर ध्यान नहीं देतीं, जबकि उन्हें आयरन सप्लिमैंट लेने की जरूरत होती है.

थकान को केवल उम्रदराज महिलाएं ही नहीं, बल्कि 20 से 30 साल की उम्र वाली भी फेस करती हैं. थोड़ा सा काम करने पर थक जाती हैं, व्यायाम नहीं कर सकतीं, कहीं आनेजाने से बचती हैं.

ये सारी वजहें उन की जीवनशैली और खानपान पर आधारित होती हैं, जिन्हें ठीक करना आवश्यक होता है. शाकाहारी महिलाओं में यह कमी अधिक होती है. इस से बचने और शरीर में आयरन की सही मात्रा बनाए रखने के लिए डाक्टर की सलाह से आयरन सप्लिमैंट लेने से महिलाएं रोजरोज की थकान से मुक्ति पा सकती हैं.

Send
Share1878
Tweet1174
Share329
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

दिल्ली

उत्तर भारत में न्यूरो और स्पाइन सर्जरी को मिलेगी नई तकनीकी क्षमता, फरीदाबाद में शुरू होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

September 21, 2026
5.9k
विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
Dr Kishor Chandola receiving national award for Ayush and human service
उत्तराखंड

Dr Kishor Chandola: डॉ. किशोर चंदोला को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आयुष व मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट उपाधि

December 29, 2025
5.9k
दिल्ली

सेवा एक अनोखा परिवार‘ द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में फिर हुआ रिकॉडतोड रक्तदान।

November 30, 2025
6.1k
Blood Donation Camp 2025
दिल्ली

Blood Donation Camp 2025: मानवाधिकार और समाज कल्याण समिति ने लगाया रक्तदान शिविर, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

November 2, 2025
5.9k
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व का उत्सव – एक भावनात्मक संगम

August 8, 2025
5.9k
एन.सी.आर

रक्षाबंधन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन

August 8, 2025
5.9k
भारत

चक्रवात से कई राज्यों में बिजली आपूर्ति ठप

December 14, 2021
5.9k
भारत

अमेरिका में तूफान इडा के बाद भारी बारिश 41 मौतें

September 3, 2021
5.9k
भारत

असम में बाढ़ से 6.50 लाख व्यक्ति प्रभावित, 5 मौतें

September 3, 2021
5.9k
भारत

MP देवरी बांध आसमान में जाता हुआ पानी …करिश्मा

September 2, 2021
5.9k
भारत

सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

September 2, 2021
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

Jamui Encounter: जमुई में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली

September 22, 2026

US Air Traffic Control Failure: अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित

September 22, 2026

Nagaur Road Accident: NH-62 पर ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 200 फीट तक घसीटी; दो युवकों की मौत

September 22, 2026

केशव प्रसाद मौर्य ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सिराथू में RUB और फूलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का रखा प्रस्ताव

September 21, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10746 shares
    Share
    4298
    Tweet 2687
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7093 shares
    Share
    2837
    Tweet 1773
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5626 shares
    Share
    2250
    Tweet 1407
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

Jamui Encounter: जमुई में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली

September 22, 2026

US Air Traffic Control Failure: अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित

September 22, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.