सत्यम् लाइव, 22 जुलाई 2021, दिल्ली।। श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास का एक प्रयास और सफलता की तरफ बढ़ा। श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास के चेयरमैन डॉ. राम अवतार शर्मा जी ने चौरासी कोस को राष्ट्रीय मार्ग घोषित करने के लिये जो केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से निवेदन किया था वो आज मान लिया गया है।
साथ ही ये तोहफा उत्तर प्रदेश के अयोध्या के चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करके के अयोध्या में करीब 80 किमी की रिंग रोड और 275 किमी की चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर यह नेशनल हाइवे बनेगा तैयार किया जायेगा। जी ने कहा कि इसका फायदा ये होगा कि जो पर्यटक 84 कोसी परिक्रमा करना चाहेगें वो अब आसानी से राजमार्ग की यात्रा कर सकेंगे। ‘चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग’ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने हेतु अधिसूचना जारी होना अयोध्या के पुरातन गौरव की पुनर्स्थापना हेतु बढ़ाया गया बड़ा कदम है।
यह यात्रा अयोध्या, आंबेडकर नगर, बाराबंकी, गोंडा जिला से होकर निकलती है। मौजूदा हालातों में 84 कोसी परिक्रमा करने वालों को काफी परेशानियां होती हैं। डॉ. राम अवतार शर्मा जी के अनुसार यह अब सभी के लिये सुविधा जनक हो जायेगी और किसी भी उम्र का व्यक्ति ये यात्रा कर सकेगा।
सुनील शुक्ल





















