सत्यम् लाइव, 21 मई 2021, दिल्ली।। दिल्ली और उसके आस-पास के राज्यों में दो दिन से हो रही लगातार बारिश जो दिल्ली में गुरूवार को बंद हो गई इसके साथ ही इस बारिश ने उत्तर प्रदेश सहित भारत के सभी राज्यो में अपना रूख मोड़ लिया है। लगभग भारत के सभी राज्यों में दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है।
तो वही फिर से दिल्ली में लगभग सुबह 6 बजे असमान में काले घने बादल छा गयें और बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने भी दिल्ली व आस&पास के इलाकों में शुकवार को बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।
मंसूर आलम





















