सत्यम् लाइव, 30 जुलाई, 2021, दिल्ली।। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी मिले एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक से सीधे बात की। साथ ही दो प्रमुख ऐलान किये पहला गांवों में भी बच्चों को प्ले स्कूल की सुविधा। दूसरा कि 11 भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग के कोर्स को ट्रांसलेशन के लिए टूल डेवलप किया जा चुका है।
- शिक्षकों को आधुनिक जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग मिलेगी।
- सांकेतिक भाषाओं को विषय का दर्जा।
- युवाओं को एक कदम आगे का सोचना होगा।
- आने वाले समय में परीक्षा के डर से मुक्ति मिलेगीं।
- 21वीं सदी में पुराने बंधनों से मुक्ति मिलेगी।
- बदले पढ़ाई के ढंग को स्टूडेंट्स ने अपनाया।
- नई योजनाएं नए भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
- गांवों में भी होगें अब प्ले स्कूल।
सुनील शुक्ल





















