सत्यम् लाइव, 29 अगस्त 2021, दिल्ली।। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने चेतावनी जारी करते हुए अमेरिकी कमांडरों से कहा है कि रविवार को एक और हमला काबुल एयरपोर्ट पर किया जा सकता है। अतः वे एयरपोर्ट के इलाक़े से दूर रहें क्योंकि हमले की पुख्ता सूचना है। जबकि अमेरिका अफ़ग़ानिस्तान से लोगों को निकालने के काम में लगा हुआ है जबकि अब तक ब्रिटेन के अनुसार सैनिकों, राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुला लिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के अनुसार अगले 24-36 घंटों में काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमले की संभावना जताई है। पिछले हमले में कई सैनिक अमेरिका के मारे गये थे। जबकि पिछली बार में ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका ने अपने नागरिकों को दूर रहने को कहा था।
सुनील शुक्ल





















