नई दिल्ली: बॉलिवुड के टैलेंटेड अभिनेता रणबीर कपूर को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक अनोखा मंत्र मिल गया है। ये मंत्र हैं उनके भांजे तैमूर यानी उनकी चचेरी बहन करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर। जी हां, तैमूर उनकी नई फिल्म ‘संजू’ के प्रमोशन में काफी मददगार साबित हो रहे हैं। वजह यह है कि तैमूर को लेकर मीडिया में काफी के्रेज है। तैमूर के साथ उनके रिश्ते के मामा, मौसी, नानी, दादी कैसा कैसा फील करती हैं, इस बारे में चटखारे लेकर पढ़ा जाता है। अजी तैमूर हैं ही इतने क्यूट कि हर कोई उनकी अदाओं का दीवाना है। इसलिए तैमूर के स्टारडम को देखते हुए करीना ने अपने पति सैफ को उनकी फिल्म ‘शेफ’ के प्रमोशन के दौरान यह मंत्र देते हुए कहा था, ‘अगर आपको अपनी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से करना है, तो ज्यादा कुछ मत करो, सिर्फ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तैमूर को अपनी गोद में लेकर बैठ जाओ।’
करीना के इस प्रमोशनल मंत्र का प्रयोग सैफ ने तो नहीं किया, लेकिन तैमूर के मामा रणबीर ने यह मंत्र लपक लिया और अब वह अपने भांजे तैमूर की बातें करके अपनी फिल्म का प्रमोशन खूब कर रहे हैं। इन दिनों वे फिल्म ‘संजू’ के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हैं। रणबीर फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं चाहते। फिर चाहे फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान अपने क्यूट भांजे तैमूर की बातें ही क्यों न करनी पड़ें। प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान तैमूर को लेकर पूछे गए एक सवाल में रणबीर ने तड़का लगाते हुए कहा, ‘पहले लोग मुझे ऋषि कपूर का बेटा होने के कारण पहचानते थे और आज मेरी पहचान तैमूर अली खान के मामा के रूप में ज्यादा है। आजकल जब मैं कहीं रास्ते से गुजरता हूं तो लोग कहते हैं, देखो तैमूर का मामा जा रहा है।’
रणबीर आगे कहते हैं, ‘बार-बार ऐसा सुनकर बहुत इनसिक्यॉरिटी वाली फीलिंग होती है। मैं भी तैमूर का बहुत बड़ा फैन हूं, जब भी उसका कोई विडियो या तस्वीर बाहर आता है तो दिल को बहुत सुकून मिलता है। वह बहुत ही क्यूट बच्चा है, वह यह अटेंशन डिजर्व तो करता है, लेकिन मुझे उसको मिलने वाला इतना अटेंशन नहीं पसंद है। एक बच्चे के लिए इतना ज्यादा अटेंशन मिलना हेल्दी नहीं होता है। मैं जानता हूं इन दिनों तैमूर पर अखबारों में जो सुर्खियां होती हैं उन्हें लोग बड़े चाव से पढ़ते और देखते हैं।’बड़े चालाक हैं तैमूर के मामा… एक ओर नसीहतें दे रहे हैं और दूसरी ओर इनकी आड़ में भांजे के नाम का फायदा उठाते हैं
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.