सत्यम् लाइव, 28 जून 2021, गाज़ियाबाद : दिनांक 27 जून को उपकार स्पीच थेरेपी सेंटर पर जिला यूनिट गाजियाबाद की मीटिंग संपन्न की गई जिसमें हेलेन केलर जयंती वह सक्षम की जिला कार्यकारिणी के के विषय में चर्चा की गई करोना महामारी के समय में संगठन ने जिले में क्या-क्या कार्य किया है इस विषय पर चर्चा की गई मीटिंग में मुख्य रूप से उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी श्री राम कुमार मिश्रा जी वह मेरठ प्रांत के सचिव डॉ मुरली सिंह सिंह उपस्थित थे और संगठन को मजबूत करने के विषय में वार्ता की गई सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जो यह ऑफलाइन बैठक हुई है आने वाले समय में गाजियाबाद जिले में संगठन का विस्तार हर तहसील स्तर पर किया जाएगा और दिव्यांगों की जो भी परेशानी है उनका निराकरण किया जाएगा इस उपलक्ष में हेलन केलर जयंती पर माल्यार्पण कर हेलन केलर के विषय में बताया गया कि उन्होंने डैफ ब्लाइंड होने के बाद भी कितना कार्य सुचारू रूप से किया मीटिंग में मुख्य रूप से श्री जयराम प्रजापति जिला अध्यक्ष श्री सुनील यादव कार्यालय प्रभारी श्री इंद्रपाल जी सचिन कुमार आदि उपस्थित थे

उपरांत जिला महिला प्रमुख श्रीमती क्षमा गर्ग डायरेक्टर अदिति फाउंडेशन के नेतृत्व में लोनी कस्बे में महिलाओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री कमलाकांत पांडे राष्ट्रीय महासचिव सक्षम श्री राम कुमार मिश्रा उत्तर पश्चिमी क्षेत्र प्रभारी वह प्रांत सचिव डॉ मुरली सिंह मेरठ प्रांत उपस्थित थे इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मीटिंग का संचालन अरविंद कुमार नेहरा सहायक अनुसंधान प्रमुख मेरठ प्रांत ने किया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया गया उसके बाद श्री राम कुमार मिश्रा जी में डॉक्टर मुरली सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया मीटिंग में श्री कमलाकांत पांडे जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के बिना कोई भी संगठन हो रहा है जैसे घर में बिना महिलाओं के घर अधूरा होता है इसी तरह से महिलाओं के होने से ही संगठन पूर्ण रूप से संगठित होने का कार्य करता है और दिव्यांगों का सही में हमें करना है तो महिलाओं को अपने साथ रखकर ही दिव्यांगों का सही दिशा दी जा सकती है इस मीटिंग में कई महिलाओं ने हिस्सा लिया और जिला इकाई के सचिव व अन्य पदाधिकारियों ने वायदा किया कि आने वाले समय में जिला गाजियाबाद में महिलाओं की संख्या मजबूती के साथ सक्षम संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे और दिव्यांगों के लिए हम सुचारू रूप से कार्य करेंगे आज भी करीब 10-12 महिलाएं मीटिंग में उपस्थित थी और आने वाले समय में जिला महिला प्रमुख श्री क्षमा गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में जिला गाजियाबाद में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा जिससे दिव्यांगों को सही दिशा निर्देश और सही प्रकार से उनका किस प्रकार की उनको आवश्यकता है उसका पता लगाया जाए और हम विस्तार पूर्वक हर मोहल्ला और बस्ती में सर्वे करेंगे और दिव्यांगों को जिस भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी उस मदद के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे सभी को पेंशन विकलांग प्रमाण पत्र प्रति दिन प्रयोग की सामान्य की जो आवश्यकता होती है उसका निराकरण किया जाएगा वास्तव में सक्षम एक ऐसा संगठन है जो बिना किसी लोभ- लालच के सक्षम भारत समर्थ भारत के नारे को साकार करने में लगा हुआ है और इसी कारण वश आज महिलाओं ने यह बीड़ा उठाया है कि सक्षम संगठन के साथ महिला बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और दिव्यांगों को जो परेशानी हो रही है उन परेशानियों को दूर करने के लिए हम तत्पर लगे रहेंगे
यह एक समाज सेवा है क्योंकि दिव्यांग हमारे लिए एक भगवान का रूप होता है इसी कड़ी में श्री राम कुमार मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वास्तव में महिलाओं का किसी भी संगठन के साथ होना अति आवश्यक है और आज जिला गाजियाबाद की जिला महिला प्रमुख ने बताया कि हमारे संगठन में महिला भी पूर्ण रूप से हिस्सेदारी कर रही है और मुझे आशा है कि आने वाले समय में महिलाओं की संख्या इससे अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है इसी कड़ी में प्रांत सचिव डॉक्टर मुरली सिंहने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है कि दिव्यांगों को किसी ने किसी प्रकार से मदद मिले और या किसी के सहारे पर न खड़े हो वह अपने आप स्वावलंबी बने तभी हमारे संगठन का उद्देश्य पूरा होगा मीटिंग में मुख्य रूप से श्री अरविंद कुमार नेहरा सहायक अनुसंधान प्रमुख श्री सचिन शर्मा युवा प्रमुख श्री देवेंद्र कुमार संयुक्त सचिव श्री जयराम प्रजापति जिला अध्यक्ष श्री सुनील यादव कार्यालय प्रभारी आदि उपस्थित थे
संवाददाता- मुरली सिंह





















