• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Monday, August 31, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home विज्ञापन

बुंदेले किसान हड़ताल पर ,बंद कर दी दूध-सब्जी और अनाज की सप्लाई

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 27, 2018
in विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on TwitterShare on LinkedInShare on Telegram

दिल्ली: कई सालों से प्राकृतिक आपदा झेलते आ रहे बुंदेले किसानों ने मंगलवार को क्रांति का बिगुल फूंक डाला। अगले पांच दिनों के लिए किसानों ने दूध, सब्जी, अनाज आदि बाजार में सप्लाई बंद कर हड़ताल का ऐलान कर दिया। किसानोंने ये तय किया है कि वह न तो कचहरी, न बैंक और तहसीलों में खुद के काम के लिए जाएंगे। आंदोलन की अगुवाई करने वाली बुंदेलखंड किसान यूनियन व किसान सभा का कहना है कि सरकारी कर्मचारी हड़ताल कर मांगे पूरी करवा लेते हैं इसलिए अब किसान भी हड़ताल पर हैं। किसानों को मुफ्त बिजली पानी के साथ अपनी फसल के मूल्य निर्धारण का अधिकार मिलना चाहिए। किसानों को बल देने के लिए स्वराज इंडिया के संयोजक प्रो. योगेन्द्र अखिल भारतीय किसान समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनीलम भी बांदा पहुंच गए हैं।

पिछले 20 दिनों से बुंदेलखंड किसान यूनियन का धरना बांदा में चल रहा है। इसी दौरान किसान संघ ने किसान हड़ताल का ऐलान किया जिसके समर्थन में सभी किसान संगठन आ गए हैं। किसानों के कई आंदोलन हुए पर सरकारों ने किसान समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। अब बांदा की धरती में सभी किसान संगठनों ने एकजुट होकर तय किया है कि अगले पांच दिनों तक गांव से किसान दैनिक जरूरत का सामान दूध, फल, सब्जी, अनाज बाहर नहीं भेजेंगे। किसान को उत्पादन की लागत का डेढ़ गुना दाम मिलना चाहिए। किसान को अपनी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार नहीं है जबकि बाजार में हर चीज के दाम की कीमत तय करने का अधिकार कंपनी व कारोबारी को है। किसानों का कहन है कि नुकसान झेल कर फसल उगाने वाले किसानों के बिजली-पानी के बिल माफ होने चाहिए। दिनों दिन उत्पादन घट रहा है, लागत तक नहीं निकल पा रही है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा व किसान संघ के संयोजक रामचंन्द सरस के अनुसार जिले की सीमा से सटे गांव गंछा, दुरेड़ी, त्रिवेणी आदि गांवों में किसानों ने हड़ताल का समर्थन किया है।

यें भीपढ़ें :-

ये हैं देश की टॉप 10 यूनिवर्सिटी, JNU दूसरे और BHU तीसरे नंबर पर

2018 : जानिए चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना विधि

अखिल भारतीय रेलवे खान पान लाइसेंसिज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से की मुलाकात ।

बड़ोखर से दूध की एक बूंद नहीं पहुंची शहर

हड़ताल में बांदा का बड़ोखर गांव सबसे सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मंगलवार को यहां एक बूंद दूध और सब्जी बाजार नहीं गयी। कोई किसान अपने किसी काम के लिए गांव से शहर के लिए नहीं निकला। यहां के प्रगतिशील किसान पेरम सिंह की बगिया में किसानों ने डेरा डाल लिया है। यहीं पर प्रो. योगेन्द्र यादव और डॉ. सुशीलम भी पहुंचे और किसानों का साथ देने का ऐलान किया।

फैल रही चिनगारी

बड़ोखर के सौ फीसदी किसानों ने पूरी हड़ताल की है तो आसपास गावों में में भी हड़ताल का आंशिक असर देखने को मिला। कई गावों के किसान बड़ोखर पहुंचे और घोषणा की कि अगले दिनों में वह भी अपने गावों के सभी किसानों को हड़ताल के लिए तैयार करेंगे। यह चिनगारी बुंदेलखण्ड में धीरे-धीरे फैल रही है, आने वाले समय में किसानों का बड़ा आंदोलन बन सकता है।

महाराष्ट्र एक गांव कर चुका ऐसी हड़ताल

प्रो योगेन्द्र यादव और डॉ. सुशीलम ने किसानों को बताया कि महाराष्ट्र का एक गांव भी पहले ऐसी हड़ताल कर चुका। इस गांव ने देश ही नहीं पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा था जिसके बाद यहां के किसानों को काफी कुछ मिल गया।

सरकारों को मजबूर होना पड़ेगा

किसान हड़ताल को लेकर जागरूक किसानों में भी उत्सुकता है। गांव त्रिवेणी के किसान जगदीश चतुर्वेदी कहते है कि पहले किसान साल में चार छह महीने में सिर्फ नमक, कैरोसिन तेल और कपड़े आदि के लिए ही गांव से बाजार करने जाता था। अपनी जरूरतों की हर चीज का प्रबंध उसने गांव में कर रखा था। पांच दिनों की सांकेतिक हड़ताल से किसान एकदम परेशान नहीं होगा। उऩ्होंने कहा कि यह तो किसानों की क्रांती का आगाज है। आने वाले समय में जैसे किसान जागरूक होगा और प्रभावी हड़ताल होगी तो उनकी सामस्या हल करने के लिए सरकारों को होना पड़ेगा।

हड़ताल सफल हुई तो चाय के लाले पड़ेंगे

जिले में शहरी इलाकों किसानों की हड़ताल अगर प्रभावी हो गई तो अगले पांच दिनों में शहरी क्षेत्रों में दूध का संकट खड़ा हो जाएगा। आलम यह होगा कि लोग चाय के लिए तरस जाएंगे। दूध की पूरी आवक गांव पर किसानों पर निर्भर है। डेयरी संचालक भी किसानी से जुड़े है।

बांदा की स्थिति

  • जिले में किसानों के यहा5 हजार लीटर दूध रोजाना होता है जिसकी आपूर्ति शहरी इलाकों में होती है
  • गोवंश व दुधारू मवेशियों की संख्या 695600 है।
  • सरकारी कामधेनु डेयरी में दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 765 लीटर
  • रबी फसल में पिछले साल 561.769 हजार मैट्रिक टन अनाज का उत्पादन है
  • सीमांत 211790, लघु 72912 व सामान्य किसान 75179 है।
  • 20 दिनों से आंदोलनकारी किसानों की ये भी हैं मांगे
  • बुंदेलखण्ड क्षेत्र में लघु सीमांत का दायरा बढ़ाया जाए, कम से कम 5 हेक्टेअर किया जाए।
  • बुंदेलखण्ड क्षेत्र में किसानों का सम्पूर्ण कृषि ऋण माफ किया जाए।
  • वर्ष 2018 में ओलावृष्टि से प्रभावित सभी किसानों राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।
  • स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें शीघ्र लागू की जाए।
  • बुंदेलखण्ड क्षेत्र में की गई घोषणा के अनुसार हर खेत में पानी उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
  • किसानों के उत्पादन का उचित मूल्य दिया जाए अन्यथा उत्पादन को मूल प्रणाली से जोड़ा जाए।
  • बुंदेलखण्ड क्षेत्र में अन्ना जानवरों की व्यवस्था के लिए गौशालाओं का निर्माण किया जाए।
  • बुंदेलखंड में किसानों को समुचित बिजली मुहैया करायी जाए।

 

Tags: अनाजआंदोलनउत्पादनकचहरीकपड़ेकिसानोंकैरोसिनजगदीश चतुर्वेदीडॉ. सुशीलमतहसीलोंदूधनमकप्राकृतिक आपदाप्रो. योगेन्द्र यादवबाजारबिजली-पानीबुंदेलखंड किसानमहाराष्ट्रयोगेन्द्र अखिलसब्जीसरकारी कर्मचारीस्वराज इंडियाहड़ताल
SendShare1876Tweet1173Share328Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
धर्म

दिल्ली में ‘जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन’ अभियान की शुरुआत

June 9, 2021
5.9k
विज्ञापन

प्रेस अधिसूचना

January 27, 2021
5.9k
विज्ञापन

हकलाना कोई बीमारी नहीं – डॉक्टर मुरली सिंह (वरिष्ठ स्पीच थैरेपिस्ट)

January 17, 2021
5.9k
दिल्ली

कोविड-19 में भी सुरक्षा के साथ, शांति ऑप्टिकल….

July 22, 2020
5.9k
भारत

कोरोना महामारी को समाप्त करने का दावा- मनोज कुमार दवे !

June 18, 2020
5.9k
दिल्ली

ऑटो चलाने में अब कमाई नहीं

June 11, 2020
5.9k
दिल्ली

दिल्‍ली में ऑधी पानी से गिरा पेेेेड

June 10, 2020
5.9k
भारत

तत्‍काल टिकट मिलेगी 1 जुलाई से

June 9, 2020
5.9k
विज्ञापन

अमेरिका में पुलिस कर्स्‍टडी में मौत, 25 शहरो में हिन्‍सा

May 31, 2020
5.9k
भारत

तीन चरणों में खुलेगा लॉकडाउन

May 31, 2020
5.9k
विज्ञापन

Career Planning – करियर की प्लानिंग कैसे करें !

May 30, 2020
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

अस्पताल में 54 दिन चली जिंदगी की जंग, मनजीत कौर की मौत के बाद जांच में बड़ा खुलासा

August 31, 2026

एमपी में नई लाड़ली बहनों के पंजीयन पर सवाल, जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

August 31, 2026

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को मिलेगी बड़ी सौगात, हरिफाटक से महाकाल लोक तक बनेगी 700 मीटर अंडरपास टनल

August 31, 2026

BJP कार्यसमिति की बैठक में ओरछा की विरासत पर जोर, CM मोहन ने रामराजा मंदिर को बताया गौरव

August 31, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10490 shares
    Share 4196 Tweet 2623
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7014 shares
    Share 2806 Tweet 1754
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share 2277 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5492 shares
    Share 2197 Tweet 1373
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

अस्पताल में 54 दिन चली जिंदगी की जंग, मनजीत कौर की मौत के बाद जांच में बड़ा खुलासा

August 31, 2026

एमपी में नई लाड़ली बहनों के पंजीयन पर सवाल, जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

August 31, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.