• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
  • Media Consultancy
Thursday, November 26, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
विज्ञापन

जानिए कैसे रहें 40 की उम्र में फिट

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 23, 2018
in विज्ञापन, हेल्थ
5.5k 56
A A
0
जानिए कैसे रहें 40 की उम्र में फिट
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

महिलाएं पति और बच्चों का तो खूब खयाल रखती हैं पर खुद को इग्नोर करती रहती हैं. युवावस्था तो सब झेल जाती है पर 40 की दहलीज पर पहुंचने पर समझदारी का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. इस उम्र में फिट रहने के 20 फंडे हम आप को बता रहे हैं. इन में से कुछ तो आप जानती होंगी पर कुछ आप के लिए बिलकुल नए होंगे. अगर आप इन्हें धीरेधीरे अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें तो बहुत सी परेशानियों से आप दूर रहेंगी.

कैल्सियम और आयरन हासिल करें: हिंदुस्तानी महिलाओं में आयरन और कैल्सियम की कमी आमतौर पर पाई जाती है. एक बार इन दोनों के टैस्ट करा लें और खानपान में ऐसी चीजें शामिल करें, जिन में इन की मात्रा अधिक हो. इन की गोलियां लेने से परहेज न करें.

एक प्याला सेहत का: कौफी हमारी दोस्त होती है. इस में मौजूद कैफीन फैट को ऐनर्जी में बदलने के लिए उकसाता है. यह काम ग्रीन टी भी बखूबी करती है. इसलिए दोनों को अपना दोस्त मानें.

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

दिल्‍ली में, छ: दिनों होगींं तीन गुना जॉच.. अमित शाह

नौकरशाही में नये प्रयोग की सार्थकता

वायुसेना की भर्ती परीक्षा हो सकेगी अब साल में दो बार

वेट टे्रनिंग करें: आप ने पहले कभी जिम जौइन की हो या नहीं फर्क नहीं पड़ता. अब मसल्स कमजोर पड़ रहे हैं. वेट टे्रनिंग उन्हें मजबूती देती है. हिंदुस्तानी महिलाएं वेट टे्रनिंग से परहेज करती हैं पर इस के कई फायदे हैं. जिम नहीं जा सकतीं तो घर पर इस की व्यवस्था कर लें.

शैड्यूल चेंज करें: अगर आप योग करती हैं या सैर पर जाती हैं और लंबे समय से यह करती आ रही हैं तो इस शैड्यूल में थोड़ा बदलाव करें. हैल्थ स्पैशलिस्ट से सलाह ले कर कुछ और चीजें शामिल करें तो कुछ चीजों को बंद करें. सैर का टाइम भी बदल सकें तो बदलें.

सप्लीमैंट्स का इस्तेमाल: इस उम्र में आप को सब से ज्यादा फिक्र अपने जोड़ों और हड्डियों की होनी चाहिए. कैल्सियम के बारे में हम बात कर चुके हैं. आप विटामिन डी, सी और ई का खयाल रखें. विटामिन सी और ई को एकसाथ लें. ऐक्सरसाइज करती हैं तो उस से 1 घंटा पहले डाक्टर से बात कर सप्लीमैंट का चुनाव करें.

पोस्चर पर ध्यान दें: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कंधों, गरदन और कमर दर्द की शिकायत ज्यादा होती है. इस की प्रमुख वजह बैठने और सोने के तरीके में गड़बड़ी है. अब जरा इस पर ध्यान दें. फिजियोथेरैपिस्ट से बात करें, कैसे बैठें, कैसे सोएं वगैरह जानें.

दिमाग से तैयार हों: खुद को बदलाव के लिए तैयार करें. लेख पढ़ने और मन में सोचने से कुछ नहीं होगा. अगर स्वस्थ रहना चाहती हैं तो इसे ठान लें. शुरू में लोग टोकेंगे भी मगर उसे आप को संभालना है. ‘मैं करूंगी’, ‘मैं करना चाहती हूं’ की जगह ‘मैं कर रही हूं’, ‘मैं जा रही हूं’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करें.

स्पोर्ट्स शूज खरीदें: हो सकता है आप को आदत न हो, मगर टहलने के लिए स्पोर्ट्स शूज अच्छे होते हैं. अपनी पसंद के शूज खरीदें और उसी में टहलने या जिम जाएं.

गलती से घबराएं नहीं: अगर कुछ नतीजे सामने नहीं आए तो परेशान होने की जरूरत नहीं. दोबारा नई तकनीक के साथ चीजें शुरू करें. ऐक्सपर्ट की मदद लेने में कोई बुराई नहीं.

सब को बताएं: आप जो कुछ कर रही हैं और जो कुछ करना चाहती हैं उस के बारे में खुद से जुड़े लोगों को जरूर बताएं. ताकि वे लोग आप की सफलता पर आप को बधाई दें और टोकते भी रहें, ‘आज जिम नहीं जा रहीं…’

खानासोना ऐसे हो: रात का खाना सोने से 2 घंटे पहले खा लें. खाने के बाद कम से कम 100 कदम टहलें, लेकिन खाने के तुरंत बाद नहीं थोड़ा रुक कर.

स्पा और मसाज: हफ्ते में एक बार अगर जेब आप को मंजूरी देती हो तो मसाज और स्पा का लुत्फ उठाएं. नहीं तो घर में किसी से कहें वह आप की मालिश कर दे. प्यारमुहब्बत से सब काम हो जाते हैं.

बाथरूम पर ध्यान दें: घर का सब से खतरनाक इलाका बाथरूम होता है. घर के बड़े अकसर वहीं फिसल कर चोट खाते हैं. घर में आदेश जारी कर दें कि कोई भी बाथरूम को गीला नहीं छोड़ेगा. इस्तेमाल के बाद तुरंत वाइपर से पानी पोंछ दें. बाथरूम में कभी जल्दी में न घुसें.

शुरुआत फल के साथ: दिन की शुरुआत किसी फल से करें. सेब अच्छा फल है, नहीं तो जो भी मौसमी फल मिले उसे खाएं. सेहत के लिए जितना अच्छा अनार है उतना ही अमरूद भी है.

आंवला कैंडी, बेल का मुरब्बा: पेट को दुरुस्त रखने में बेल का कोई जवाब नहीं. इस का फल तो आता ही है, मुरब्बा, पाउडर और सिरप भी आता है. आंवले की कैंडी इस्तेमाल करें.

पिएं और पीती रहें: अरे रे, शराब मत समझ लेना. हम पानी की बात कर रहे हैं. पानी किसी टौनिक से कम नहीं है. हमेशा साथ रखें और सिप कर के पीती रहें.

प्रोटीन से प्यार: प्रोटीन आप के कमजोर होते मसल्स में नई जान फूंक देगा. इस की मात्रा बढ़ाएं. यह मेटाबौलिज्म को तेज करते हुए फैट बर्न करने में भी मदद करता है.

चैकअप कराएं: डाक्टर से सलाह ले कर शुगर, कोलैस्ट्रौल, थाइराइड और एचबी की जांच करवाती रहें. जहां भी गड़बड़ी हो डाइट प्लान उसी हिसाब से करें.

ADVERTISEMENT

नाराज होना बंद करें: यह बात बहुत जरूरी है. क्या जल गया, क्या खल गया इन सब का ध्यान रखना आप का काम है, मगर पैनिक होने की जरूरत नहीं. बच्चों को खुद सीखने दें. खुश रहना 100 बीमारियों का इलाज है

 

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग
उत्तर प्रदेश

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

October 11, 2026
6k
उत्तर भारत में न्यूरो और स्पाइन सर्जरी को मिलेगी नई तकनीकी क्षमता, फरीदाबाद में शुरू होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
दिल्ली

उत्तर भारत में न्यूरो और स्पाइन सर्जरी को मिलेगी नई तकनीकी क्षमता, फरीदाबाद में शुरू होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

September 21, 2026
5.9k
प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, 'सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी' ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ
विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
Dr Kishor Chandola receiving national award for Ayush and human service
उत्तराखंड

Dr Kishor Chandola: डॉ. किशोर चंदोला को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आयुष व मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट उपाधि

December 29, 2025
5.9k
सेवा एक अनोखा परिवार‘ द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में फिर हुआ रिकॉडतोड रक्तदान।
दिल्ली

सेवा एक अनोखा परिवार‘ द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में फिर हुआ रिकॉडतोड रक्तदान।

November 30, 2025
6.1k
Blood Donation Camp 2025
दिल्ली

Blood Donation Camp 2025: मानवाधिकार और समाज कल्याण समिति ने लगाया रक्तदान शिविर, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

November 2, 2025
5.9k
रक्षाबंधन पर्व का उत्सव – एक भावनात्मक संगम
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व का उत्सव – एक भावनात्मक संगम

August 8, 2025
5.9k
रक्षाबंधन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन
एन.सी.आर

रक्षाबंधन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन

August 8, 2025
5.9k
चक्रवात से कई राज्यों में बिजली आपूर्ति ठप
भारत

चक्रवात से कई राज्यों में बिजली आपूर्ति ठप

December 14, 2021
5.9k
अमेरिका में तूफान इडा के बाद भारी बारिश 41 मौतें
भारत

अमेरिका में तूफान इडा के बाद भारी बारिश 41 मौतें

September 3, 2021
5.9k
असम में बाढ़ से 6.50 लाख व्यक्ति प्रभावित, 5 मौतें
भारत

असम में बाढ़ से 6.50 लाख व्यक्ति प्रभावित, 5 मौतें

September 3, 2021
5.9k
MP देवरी बांध आसमान में जाता हुआ पानी ...करिश्मा
भारत

MP देवरी बांध आसमान में जाता हुआ पानी …करिश्मा

September 2, 2021
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
Participants and speakers at Mental Health Confab 2026, organised by Youth for Mental Health in association with Sangath.

Mental Health Confab 2026 Brings 1,300 People Together to Promote Youth Mental Well-being

October 29, 2026
नकली HCH बेयरिंग बनाने वाले नेटवर्क पर शिकंजा, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त

नकली HCH बेयरिंग बनाने वाले नेटवर्क पर शिकंजा, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त

November 26, 2026
नोएडा सेक्टर-63 में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

नोएडा सेक्टर-63 में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

November 25, 2026
डॉ. रत्नप्पा कुम्हार का जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायक मिसाल: केशव प्रसाद मौर्य

डॉ. रत्नप्पा कुम्हार का जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायक मिसाल: केशव प्रसाद मौर्य

November 23, 2026
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक नोड्स की संख्या 27 से बढ़ाकर 45 करने की तैयारी: UPEIDA अधिकारी

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक नोड्स की संख्या 27 से बढ़ाकर 45 करने की तैयारी: UPEIDA अधिकारी

November 19, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    11078 shares
    Share
    4431
    Tweet 2770
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7272 shares
    Share
    2909
    Tweet 1818
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5833 shares
    Share
    2333
    Tweet 1458
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5699 shares
    Share
    2280
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5503 shares
    Share
    2201
    Tweet 1376
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

नकली HCH बेयरिंग बनाने वाले नेटवर्क पर शिकंजा, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त

नकली HCH बेयरिंग बनाने वाले नेटवर्क पर शिकंजा, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त

November 26, 2026
नोएडा सेक्टर-63 में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

नोएडा सेक्टर-63 में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त घायल

November 25, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Media Consultancy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper
  • Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.